Move to Jagran APP

भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शुक्रवार को अल्मोड़ा में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 10:40 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 10:40 PM (IST)
भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शुक्रवार को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण भी हुआ। कार्यकर्ताओं ने सुनील बिष्ट को जिलाध्यक्ष, देवशीष नेगी को प्रदेश प्रवक्ता, अशोक कनवाल को कुमाऊं सहसंयोजक व मनीष बिष्ट को विभाग संयोजक की जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। नव नियुक्त युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील बिष्ट ने कहा कि युवा मोर्चा को बूथ से मण्डल स्तर तक मजबूत बनाकर भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी।

loksabha election banner

स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, अरविन्द बिष्ट, महेश नयाल, महिपाल बिष्ट, महेन्द्र रावत, सुरेंद्र मेहता, नरेन्द्र प्रसाद, कैलाश गुरूरानी ,मनोज जोशी, संजय साह रिक्खू ,विनीत बिष्ट , भैरव गोस्वामी, अजय वर्मा, अमित बिष्ट, जगत कनवाल, आनंद कनवाल, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्या, किशन बिष्ट, पूनम पालीवाल, किरन पंत, विद्या बिष्ट, रेखा आर्या, अशोक जलाल, मुकेश कालाकोटी, भुवन बिष्ट, पंकज वर्मा, संजय बिष्ट, प्रकाश बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

------------

असहाय और वृद्धों को सरकार कर रही हरसंभव मदद

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रण समिति अध्यक्ष (राज्यमंत्री) राजेश कुमार ने शुक्रवार को वृद्धाश्रम और आइटीआइ कमेड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम जाकर वहां रहने वाले बुजुर्गों के साथ बैठक की। उनकी समस्याएं सुनी और कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया।

समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सरकार असहाय, गरीब और बुजुर्गों को हरसंभव मदद कर रही हैं। उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। उन्होंने 11 वृद्धों को फल आदि वितरित किए। वृद्धाश्रम के अधीक्षक हेम चंद्र तिवारी ने बताया कि बर्तन धोने, रसोइया और स्वच्छ का पद रिक्त चल रहा है। पिछले 22 वर्षों से संविदा पर कार्य कर रही कौशल्या ने वेतन बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज ओली, राजेश तिवारी, बलवंत सिंह, गुलाम मुस्तफा, करमजीत सिंह आदि मौजूद थे।

उधर, समिति के अध्यक्ष ने आइटीआइ कमेड़ी का निरीक्षण किया। प्राचार्य बीके जोशी ने बताया कि वर्तमान में 83 छात्र शिक्षा ले रहे हैं। शासन में वेल्डर और इलेक्ट्रानिक ट्रेड की पत्रावली लंबित है। उन्होंने स्टाफ की वेतन आदि संबंधित समस्याएं भी बताई। समिति के अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान फाइनल वर्ष के छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी और उनके निदान के लिए समाज कल्याण निदेशक व अपर सचिव रामविलास यादव से वार्ता करने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.