मतदाता सूची से दर्जनों लोगों के नाम नदारद
संवाद सूत्र भाकुड़ा (रानीखेत) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जहां प्रत्याशी अपनी तैयारी में जुटे ह
संवाद सूत्र, भाकुड़ा (रानीखेत): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जहां प्रत्याशी अपनी तैयारी में जुटे हैं, वहीं कई लोग मतदाता सूची में नाम न होने तथा उम्र आदि गलत होने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने सूची तैयार करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शीघ्र सुधार करने की मांग की है।
राज्य में पंचायती चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन मतदाता सूची में नाम न होने से कई वोटर मताधिकार से वंचित रह जाएंगे। ऐसा ही हाल स्याल्दे ब्लॉक के भाकुड़ा, कुमालेश्वर, तिमली, पैठाना, उदेपुर, जसपुर आदि गांव का है। यहां कई लोगों के नाम वोटर सूची से गायब हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक जो लोग वषरें पूर्व पलायन कर चुके हैं, उनके नाम तो सूची में हैं, मगर गांव में रहने वाले लोगों के नाम काट दिए गए हैं। आलम यह है कि निवर्तमान बीडीसी सदस्य दुर्गा देवी का नाम भी सूची से गायब है। क्षेत्र के ग्रामीण कमला देवी, भूपेंद्र सिंह आदि का कहना है कि सूची में नाम दर्ज कराने के लिए उन्हें ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने शीघ्र मतदाता सूची बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाम दर्ज कराने की मांग की है।