नैनीताल सीट में मेरी दावेदारी सिर्फ अफवाह : भट्ट
जागरण टीम, रानीखेत/गरमपानी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सियासी गलियारों में आगामी लोक
जागरण टीम, रानीखेत/गरमपानी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सियासी गलियारों में आगामी लोकसभा चुनाव में नैनीताल सीट से उतरने की चर्चाओं को वीराम दे दिया। उन्होंने इसे महज अफवाह करार देते हुए साफ किया, हाईकमान जिसे टिकट देगी उसे जिताने के लिए जोर लगाएंगे। सरकार व संगठन के बीच अंदरूनी खींचतान पर बोले कि त्रिवेंद्र सिंह रावत पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे। कुछ और कांग्रेसी पृष्ठभूमि वाले नेताओं के भाजपा में शामिल होने संबंधी अटकलों पर बोले कि जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा उनकी घर वापसी तो दूर, संगठन बात तक नहीं करेगा।
कोसी घाटी में बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने साफ किया कि वह नैनीताल सीट से लोस चुनाव के दावेदार नहीं हैं। उन्होंने इन चर्चाओं को महज अफवाह बताया। कहा कि पार्टी जिसे टिकट देगी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उसी को जिताने के लिए कार्य किया जाएगा।
एक जवाबी सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन व सरकार के बीच कोई खींचतान नहीं चल रही। बहुत जल्द ही दायित्व बाटे जाएंगे। आगे बोले कि त्रिवेंद्र सिंह रावत पूरे पाच साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहेंगे। जो लोग त्रिवेंद्र को हटाए जाने की अफवाह उड़ा रहे वह औंधे मुंह गिरेंगे। रानीखेत व नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से कुछ काग्रेसी पृष्ठभूमि के नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर भट्ट ने स्पष्ट किया कि गुण दोष के आधार पर अच्छे लोग ही पार्टी में शामिल करेंगे। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जिन्होंने चुनाव लड़ा, उनसे बात तक नहीं की जाएगी।
==================
चश्मा बदलें हरीश रावत
पूर्व सीएम हरीश रावत के डबल इंजन को फेल बताने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुटकी ली कि हरीश रावत जी का चश्मा कमजोर हो गया है। उन्हें अपना चश्मा बदलने की जरूरत है।
=======================
भट्ट ज्यू कहां गई भगतदा की घोषणाएं
= कोसी घाटी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कार्यकर्ताओं ने उठाई समस्याएं
= बोले- सांसद कोश्यारी के क्षेत्र में ठप है विकास
रानीखेत/गरमपानी : कोसी घाटी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के समक्ष कार्यकर्ताओं ने खुल कर व्यथा सुनाई। कहा कि सासद भगत सिंह कोश्यारी की घोषणाएं चार वर्ष बाद भी पूरी न हो सकी हैं। उन्होंने छोटे कार्यो को ई-टेंडरिंग के दायरे से बाहर रखे जाने की पुरजोर मांग भी उठाई।
=============
कार्यकर्ताओं के साथ किया मंथन
भतरौजखान (अल्मोड़ा) जाते वक्त अंतरजनपदीय सीमा पर भाजपा मंडल कार्यालय में भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान छोटे निर्माण कायरें को ई-टेंडरिंग से बाहर रखे जाने की माग उठाते हुए सासद कोश्यारी की घोषणाओं के अब तक पूरा न होने की बात भी रखी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास कार्य ठप हैं। ग्रामीण बेहाल हैं। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी एक वर्ष शेष है। भरोसा दिलाया कि घोषणाएं पूरी होंगी। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम गाव तक पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को गंभीरता से ले रही है।
===========
ये रहे मौजूद
भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, महामंत्री प्रेम सिंह, उमेश बर्गली, रईस अहमद, हीरा सिंह, कमलेश बधानी, हर्ष सिंह जलाल, रंजन त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह, दामोदर जोशी, नंदन सिंह, बद्री दत्त, भैरव नैनवाल आदि।