Move to Jagran APP

Modi Cabinet : उत्तराखंड से अजय टम्टा हुए मोदी कैबिनेट में शामिल, अल्मोड़ में जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने व अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने अजय टम्टा को मंत्री मंडल में शामिल किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आतिशबाजी की और मिष्ठान्न वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी ने विश्व में देश का मान बढ़ाया है। इसलिए देश की जनता ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है।

By chandrashekhar diwedi Edited By: Mohammed Ammar Sun, 09 Jun 2024 09:40 PM (IST)
Modi Cabinet : उत्तराखंड से अजय टम्टा हुए मोदी कैबिनेट में शामिल, अल्मोड़ में जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता
मोदी के पीएम व अजय को मंत्रीमंडल में शामिल करने पर भाजपाई गदगद, बांटी मिठाई

संस, जागरण. अल्मोड़ा: मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने और अल्मोड़ा संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा को एनडीए सरकार में मंत्रीमंडल में जगह मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। रविवार की देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद तिराहे में जमकर जश्न मनाया।

सांसद अजय टम्टा ने लगातार तीसर बार रिकार्ड मतों से संसदीय सीट अल्मोड़ा में जीत हासिल की। जिसके बाद उन्हें अब मंत्रीमंडल में शामिल कर लिया गया है। मंत्रीमंडल में शामिल होने से भाजपाई गदगद दिखाई दिए। देर शाम कार्यकर्ता शहीद तिराहे पर एकत्र हुए। ढोल नगाड़े बजाकर खुशी मनाई।

आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, किरन पंत, अमित शाह मोनू, गिरीश खोलिया, दर्शन रावत, धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, राजीव गुरुरानी, संजय जोशी, अरविंद बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल, संजय सिंह बिष्ट, जगत तिवारी, राजेंद्र बिष्ट, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, चंदन बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

गरुड़ में कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

बागेश्वर, गरुड़: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने व अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने अजय टम्टा को मंत्री मंडल में शामिल किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आतिशबाजी की और मिष्ठान्न वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी ने विश्व में देश का मान बढ़ाया है। इसलिए देश की जनता ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है।

एसबीआई तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ता रविवार देर शाम एकत्रित हुए। यहां मिष्ठान्न वितरण किया। इसके अलावा नदीगांव क्षेत्र में मिठाई बांटी। जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने भाजपा को अपना पूरा समर्थन दिया। यहां से सांसद अजय टम्टा ने पहले ही राउंड से लीड ले ली थी, जो अंत तक अजेय रही।

यही कारण है कि उन्हें आज मंत्रीमंडल में शामिल किया है। उनके अनुभवों का लाभ बागेश्वर जिले को भी मिलेगा। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष बसंती देव, बागेश्वर की विधायक पार्वती दास, मथुरा प्रसाद, नगर मंडल अध्यक्ष आनंद तिवारी, सुरेश खेतवाल, भगवती धपोला, संजय साह जगाती, प्रमोद मेहता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर गरुड़ में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मगंल राणा, नंदन सिंह अल्मिया, जिला महामंत्री धनश्याम जोशी, दिनेश विष्ट, जेसी आर्या, महेश पांडे, महेश ठाकुर, देवेन्द्र गोस्वामी, हरीश रावत आदि मौजूद रहे।