अल्मोड़ा: सरयू नदी में मिला बागेश्वर के युवक का शव, 8 सितंबर से था लापता
अल्मोड़ा के धौलछीना में सरयू नदी से बागेश्वर के 28 वर्षीय किशन राम उर्फ कुणाल का शव मिला है। किशन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
अल्मोड़ा के धौलछीना में सरयू नदी में मिला शव।
मृतक बागेश्वर के बिमौला निवासी किशन राम उर्फ कुणाल।
8 सितंबर को सरयू नदी में नहाते समय बह गया था।
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। धौलछीना थाना क्षेत्र के शेराघाट में रविवार को सरयू नदी में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक बागेश्वर के बैजनाथ थाना क्षेत्र के बिमौला निवासी 28 वर्षीय किशन राम उर्फ कुणाल पुत्र रमेश चंद्र है। घटना घट घटा के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
ग्राम सभा सल्यूड़ी के प्रधान पति महेश सिंह बोहरा ने पुलिस को नदी में अज्ञात शव दिखाई देने की सूचना दी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच शुरू की। सरहदी जनपदों के थानों से संपर्क कर गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई गई।
जांच में पता चला कि किशन राम आठ सितंबर को बागेश्वर क्षेत्र में सरयू नदी में नहाते समय बह गया था। उसकी गुमशुदगी 11 सितंबर को संबंधित थाने में दर्ज हुई थी। पुलिस ने स्वजनों से संपर्क कर शव के फोटो भेजे और उन्हें मौके पर बुलाया। परिजनों ने शव की पहचान किशन राम के रूप में की। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।
