कई जन प्रतिनिधियों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
अल्मोड़ा के विकासखंड धौलादेवी के अनेक ग्राम प्रधानों और पूर्व प्रधानों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
संवाद सहयोगी, दन्यां: विकासखंड धौलादेवी के अनेक ग्राम प्रधानों और पूर्व प्रधानों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे और क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया।
ग्राम पंचायत मेलगांव में आयोजित कार्यक्रम में मयोली के ग्राम प्रधान गोकुल पाण्डे, मेलगांव के प्रधान बसंत बल्लभ जोशी, पूर्व प्रधान गजाधर जोशी, पूर्व निदेशक डा. एमएम जोशी, गोपाल दत्त जोशी, हरीश चंद्र जोशी, केशर सिंह बिष्ट सहित एक दर्जन से अधिक जन प्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए लोगों का क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट आदि ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री कमल बिष्ट, कुंदन गैड़ा, नरेंद्र बनौला, हरीश जोशी, बीडीसी सदस्य शेखर पाण्डे, दिनेश जोशी, ग्राम प्रधान बसंत जोशी, रमेश जोशी, दयाकिशन पाण्डे सहित अनेक जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन बीडीसी सदस्य दिनेश जोशी ने किया।