'हे मिथिला पति बता ये शिव धनु किसने तोड़ा है..'
संवाद सहयोगी, मानिला, (रानीखेत): मानिला महोत्सव में कुछ घंटों के अंतराल में दिल्ली दूरदर्शन के
संवाद सहयोगी, मानिला, (रानीखेत): मानिला महोत्सव में कुछ घंटों के अंतराल में दिल्ली दूरदर्शन के कलाकारों ने संपूर्ण रामलीला का मंचन कर मुग्ध कर दिया। कलाकारों ने विशुद्ध अवधि शैली में ऐसी सजीव प्रस्तुति दी कि एकबारगी लगा मानो इंद्रधनुषी मंच पर अवधपुरी उतर आई।
मानिला विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में दिल्ली दूरदर्शन एवं रंगमंच के कलाकारों ने चार चाद लगाए। गणेश पूजन के साथ प्रथम दृश्य दशरथ दरबार में पुत्रेष्ठि यज्ञ, राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन जन्म तथा विश्वामित्र आगमन का मनोहारी मंचन किया गया। साथ ही राम लक्ष्मण वन गमन, ताड़का वध, जनक दरबार, शिवधनुष भंजन व परशुराम लक्ष्मण संवाद ने भी छाप छोड़ी। परशुराम के 'हे मिथिलापति बता ये शिव धनु किसने तोड़ा है..' तथा लक्ष्मण 'क्यों करते हो मुनि इतना क्रोध इसमें क्या दोष हमारा है..' को खासा सराहा गया। इसी कड़ी में राम सीता स्वयंवर से राम रावण युद्ध के बाद श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया गया।
============
इन कलाकरों ने बांधा समा
निर्देशक शिव दत्त पंत, पार्श्वगायक पुष्कर शास्त्री, दीपा पंत, महेश उपाध्याय, बसंत नेगी, भुवन, बुड़ाकोटी, ज्योति, बबिता कसनियाल, ललित मोहन धौलाखण्डी के साथ शिवराज अधिकारी, दिनेश, देवकी नंदन, कृपाल व चंदन आदि।
=============
बहुद्देशीय शिविर में उमड़ी भीड़
महोत्सव के दौरान लगे बह्ददेशीय शिविर में फरियादियों की भीड़ लगी रही। शिविर पेयजल, स्वास्थ्य, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, समाज कल्याण, कृषि, लघु, सिंचाई आदि के मुद्दे छाए रहे। इस दौरान विधवा व विकलांग पेंशन, विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया।
===========
रंगोली में जीआइसी मानिला ने मारी बाजी
रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जीआइसी की छात्राओं ने बाजारी मारी।
===============
ये मौजूद मौजूद
विधायक सुरेंद्र जीना, उपनेता करन माहरा, मेला समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बंगारी, पूर्व विधायक रणजीत रावत, वीरेंद्र बंगारी, महेश उपाध्याय, डॉ. हरिसुमन बिष्ट, जीएस चौहान, केएस बंगारी, रमेश रावत आदि।