लोअर माल रोड पर जाम का झाम, यात्रियों की फजीहत
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन अलग अल
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : नगर में यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन अलग अलग स्थानों पर जाम के कारण जहां यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पैदल चलने वाले लोग भी इस समस्या से खासे परेशान है। गुरुवार को नगर के लोअर माल रोड में भी कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई, लेकिन सूचना दिए जाने के बाद भी जाम खुलवाने के लिए मौके पर कोई नहीं पहुंचा।
नगर के लोअर माल से गुजरने वाले हाईवे पर वाहनों का काफी अधिक दबाव रहता है। वन वे ट्रैफिक व्यवस्था होने के कारण रानीखेत, सोमेश्वर, कौसानी समेत अन्य स्थानों से आने वाले वाहन इसी मार्ग से होकर अल्मोड़ा बाजार तक पहुंचते हैं, लेकिन इस मार्ग पर यातायात पुलिस के न होने के कारण गुरुवार को इस मार्ग पर कई बार जाम लग गया। जिस कारण इधर उधर जाने वाले यात्रियों की खासी फजीहत भी हुई। करीब एक डेढ़ घंटे के जाम के बाद जैसे तैसे वाहन जाम से निकले और अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हो पाए। स्थानीय लोगों ने कहा है कि इस संबंध में कई बार यातायात पुलिस के अधिकारियों को जानकारी दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
=====
लोअर माल रोड पर एक वाहन के खराब होने के कारण जाम की समस्या पैदा हो गई थी। वाहन को धक्का देकर बड़ी मुश्किल से धक्का देकर वहां से हटवाया गया। जिस कारण कुछ देर समस्या बनी रही।
गणेश हरड़िया, यातायात प्रभारी, अल्मोड़ा