Move to Jagran APP

भराड़ी बाजार में पूरे आधे घंटे लगा जाम

भराड़ी बाजार में आधे घंटे से अधिक समय तक जाम लगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:17 AM (IST)
भराड़ी बाजार में पूरे आधे घंटे लगा जाम
भराड़ी बाजार में पूरे आधे घंटे लगा जाम

संवाद सूत्र, कपकोट: भराड़ी बाजार में आधे घंटे से अधिक समय तक जाम लगा। जिसके चलते राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों को भी इससे दिक्कत हुई। उन्होंने पुलिस से बाजार में लग रहे जाम के झाम से निजात दिलाने की मांग की। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से बाजार में जाम लग गया। रोड किनारे मनमाने तरीके से लगी गाड़ियों के कारण जाम के हालात बने। जाम लगने से रोड में पैदल चलने को भी जगह नहीं बची। जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। यातायात पुलिस के मौके पर नहीं होने से अधिक दिक्कत हुई। व्यापारियों ने पुलिस को जाम लगने की सूचना दी। जब तक पुलिस व होमगार्ड के सिपाही आए, व्यापारियों ने अपने प्रयासों से जाम को खुलवाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट, दरवान कुंवर, प्रवीण सिंह आदि ने बताया कि बाजार में लचर यातायात व्यवस्था के चलते आए दिन जाम के हालात बनते हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर कई बार पुलिस और व्यापारियों के बीच बैठक हुई, इसके बावजूद कोई हल नहीं निकल रहा है। उन्होंने नगर में सख्ती से यातायात नियमों का पालन करवाने और आदि दिन लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा दिलाने की मांग की। इधर एसओ केएस बिष्ट बताया कि टैक्सी चालकों की मनमानी से जाम लग रहा है। नगर में यातायात नियंत्रण के लिए एक सिपाही व दो होमगार्ड तैनात हैं। नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.