देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत बनाना जरूरी
मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चौखुटिया, जेएनएन: मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इसके तहत मित्र राज्य उत्तराखंड व कर्नाटक के छात्र-छात्राओं के बीच संपर्क कार्यक्रम होंगे। इस दौरान एक भारत-श्रेष्ठ भारत क्लब का भी गठन किया गया तथा कर्नाटक संबंधी प्रश्नोत्तरी स्पर्धा भी कराई गई।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभाकर त्यागी ने उत्तराखंड व कर्नाटक राज्य के विभिन्न सांस्कृतिक पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत सदियों पुरानी व समृद्ध है। कार्यक्रम के जरिए दोनों राज्यों के सांस्कृतिक पहलुओं को बचाए रखने का एक प्रयास भी है। तय किया गया कि हर माह 24 तारीख को महाविद्यालय में एक भारत-श्रेष्ठ भारत दिवस मनाया जाएगा। प्रतियोगिता में मेघा, ऋचा, वर्तिका, किरन व हेमा झुनेला प्रथम, हर्ष, दिव्यांश, मेघना, वैशाली एवं ऋतु द्वितीय और रेनू, हिमानी, बबीता ममता व नेहा की टीम तृतीय स्थान पर रही। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. धन सिंह कुंवर व संचालन मोनिका टम्टा ने किया। इस मौके पर डॉ. सिराज अहमद, डॉ दिनेश कुमार, डॉ. खेमकरन, डॉ. मनोरम मित्र आदि थे।