Move to Jagran APP

इंडोर हॉकी टीम में राज्य के दो खिलाड़ी चयनित

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : राज्य के दो हॉकी खिलाड़ियों का चयन भारतीय इंडोर हॉकी टीम में

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 03:47 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 03:47 PM (IST)
इंडोर हॉकी टीम में राज्य के दो खिलाड़ी चयनित

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : राज्य के दो हॉकी खिलाड़ियों का चयन भारतीय इंडोर हॉकी टीम में हुआ है। यह दोनों खिलाड़ी चेन्नई में खेल की बेहतर बारीकियां जानने के बाद इंडोनेशिया में होने वाली हॉकी स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता 21 से 25 सितंबर तक इंडोनेशिया में आयोजित होनी है।

loksabha election banner

उत्तराखंड राज्य इंडोर हॉकी एसोसिएशन के सचिव व प्रशिक्षक दीपक वर्मा ने बताया कि अरविंद पांडे पिथौरागढ़ तथा साहिल सोनकर मसूरी देहरादून का चयन भारतीय इंडोर हॉकी टीम में हुआ है। उन्होंने बताया कि अरविंद पांडे पुत्र शंकर दत्त पांडे ग्राम-धार पिथौरागढ़ निवासी हैं। वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और अंतर विश्वविद्यालयी स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। हॉकी के अलावा वह शतरंज, कराटे में भी वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। वर्ष 2013 की भीषण आपदा क्षेत्र धारचूला में रेडक्रास व स्काउट की ओर से राहत व बचाव कार्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो बार राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हुआ है। साथ ही स्काउट के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्होंने बताया कि साहिल सोनकर पुत्र नंद लाल सोनकर मसूरी देहरादून के निवासी हैं। वह वर्तमान में बेंगलुरु हॉकी एकेडमी में हैं। वह राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कैलाश शर्मा, कुंदन लटवाल, हितेश वर्मा, राजेंद्र बोरा, दीपक कुमार, राजू पंत, मनोज कन्याल, शंकर खड़ायत, मदन जोशी, पुष्कर दिगारी, डॉ. डीएस कोटाल, प्रो. जेएस रावत, डॉ. डीएस पांगती, डॉ. पंकज भट्ट, डॉ. मंजुला चंद, महेश व गोविंद आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.