मेरो रंगीलो देवर घर ए रौ छा..
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा रंगोत्सव के पर्व के तहत मंगलवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में होली
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : रंगोत्सव के पर्व के तहत मंगलवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में होली गायन की धूम रही। दिनभर गांव-गांव व मोहल्लों में ढोलकी की थाप पर होली गीत गूंजते रहे। होली में बच्चे, महिलाएं व पुरुष सभी मस्त हैं। इधर सालम समिति ने भी मंगलवार को आध्यात्मपरक होली गीतों का गायन किया। बच्चों में होली पर्व को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।
मंगलवार को बालेश्वर वार्ड में रेखा महरा के आवास पर होली गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। होलिकोत्सव में महिला होल्यारों ने होली खेलन आए, श्यामा होली खेलन आए.., मेरो रंगीलो देवर घर ए रौ छ..,होली की आई बहार, सखी मोरे अंगना.., जल कैसे भरूं जमुना गहरी..,आदि होली गीतों का गायन कर जमकर नृत्य किया। वहीं बिमला भट्ट के आवास में भी होली गायन हुआ। जिसमें महिलाओं ने आज बिरज में होरी रे रसिया.., आओ-आओ ऋतुराज खेले होली, तू कर ले सोलह श्रृंगार, राधिका तेरे अंगना होली आई रही.., शिव के मन माही बसे काशी.., तू मत जा गोरी पनिया भरन को.., रंग में होली कैसे खेलूंगी मैं सांवरिया के संग., झनकारो-झनकारो गोरी प्यारो लागो तेरो झनकारो.., श्रीधर मुकुट खेल होली, हरिधर मुकुट खेले होली.., गई-गई रे असुर तेरी नार मंदोदरी, सिया मिलन गई बागां में .. आदि होली गाकर खूब रंग जमाया।
इस दौरान महिलाओं ने होली गीतों के साथ खूब ठुमके भी लगाए। इस मौके पर राधा बिष्ट, तुलसी चौहान, भगवती बिष्ट, मीना भैसोड़ा, किरन साह, बीना नयाल, दीपा भंडारी, बीना महरा, गीता आर्या, प्रियंका जोशी इंदू डसीला, गीतम भट्ट, कविता जोशी, ज्योति भट्ट, कमला तिवारी आदि मौजूद थे।
ार सालम समिति की ओर से भी मंगलवार को होली गायन किया गया। जिसमें होल्यारों ने शिव के मन माही बसे काशी.., सीता-राम के ब्याह जनकपुर जाना है.., समेत अनेक भक्तिपरक होली गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर राजेंद्र रावत, विनोद जोशी, विशन सिंह बोरा, अमर नाथ सिंह रजवार, गोपाल सिंह महरा, देव सिंह बिष्ट, विपिन जोशी, उमेश भट्ट, मनोज पांडे समेत अनेक सदस्य शामिल थे।