कुमाऊं में मूर्त रूप लेगा ग्रेटर नैनीताल
संवाद सहयोगी, रानीखेत : कोसी घाटी से कौसानी तक सभी टूरिस्ट स्पॉट पर्यटन सर्किट से जोड़े जा
संवाद सहयोगी, रानीखेत : कोसी घाटी से कौसानी तक सभी टूरिस्ट स्पॉट पर्यटन सर्किट से जोड़े जाएंगे। वहीं चार ताल, कैंची धाम आदि को विकसित कर ग्रेटर नैनीताल को नई पहचान दिलाई जाएगी। इसके अलावा कुमाऊं मंडल विकास निगम (कुमंविनि) को घाटे से उबारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। निगम कर्मियों की वेतन विसंगति दूर करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे।
यह बात निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष केदार जोशी ने कोसी घाटी स्थित कुमंविनि विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में निगम की जो परिसंपत्तिया बदहाल पड़ी हैं या इस्तेमाल में नहीं लाई जा रही, उन्हें तत्काल दुरुस्त कर सदुपयोग किया जाएगा। साथ ही गैस एजेंसियों को हाइटेक किया जा रहा। कोसी घाटी से सौनी बिनसर होते हुए रानीखेत, कौसानी तक पर्यटन सर्किट बनाने के लिए जल्द ही मंत्री सतपाल महाराज से वार्ता की जाएगी। साथ ही होम स्टे को बढ़ावा दिया जाएगा। कहा कि कुमाऊं में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसमें नैनीताल सबसे आगे है। ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर नैनीताल के आसपास नौकुचियाताल, सातताल, सड़ियाताल, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, गरमपानी, कैंची को मिलाकर ग्रेटर नैनीताल विकसित किया जाएगा। ताकि पर्यटकों को और बेहतर सुविधाएं मिल सके। इस दौरान विधायक नैनीताल संजीव आर्या, मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल आदि भी रहे।
===============
अध्यक्ष के सामने उठे ज्वलंत मुद्दे
कुमाऊं मंडल विकास निगम अध्यक्ष केदार जोशी के कोसी घाटी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बेतालघाट के भाजपा नेता दलीप नेगी ने पिछले दस वषरें से ब्लॉक क्षेत्र में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटन विकास को हट निर्माण में देरी का मुद्दा उठाया। वहीं रंजन कुमार त्रिपाठी ने डोबा गाव में गैस वितरण स्थल खोलने, दामोदर जोशी ने छड़ा में गैस गोदाम स्थापित किए जाने की माग उठाई। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रईस अहमद, मंडल अध्यक्ष बेतालघाट दलीप सिंह बोहरा, जिपं सदस्य धीरज जोशी, योगेश ढौडियाल, रोहित अग्रवाल, सुरेंद्र मेहरा, बिशन जंतवाल, बबलू उप्रेती, प्रताप बोहरा, भुवन आर्या आदि मौजूद रहे।