छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया जलवा
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : नगर के महिला पॉलिटेक्निक में मंगलवार को जोनल स्तरीय खेलकूद प्रति
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : नगर के महिला पॉलिटेक्निक में मंगलवार को जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में अपना हुनर दिखाया और पदक भी जीते।
प्राविधिक शिक्षा विभाग की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य एए हाशमी ने किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार साबित होंगी। खेल कूद प्रतियोगिता में भाला क्षेपण में जिया मेवाड़ी, चक्का क्षेपण में आसमां अंसारी, एकल बैडमिंटन में संध्या राज, टेबिल टेनिस में तेजस्विनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि संगीता विश्वकर्मा, सपना कोरंगा, रितिका दानू, अंजलि चौहान, गरिमा बिष्ट, प्रज्ञा जोशी, शिवानी पड़ियार ने भी अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रियंका भट्ट, ईना मेहरा, नीतू बोरा, आसमां अंसारी, रितिका दानू, हर्षिता तिवारी, अंजलि चौहान, गुंजन कार्की, नेहा बिष्ट, शिवानी मेर, भावना खाती और पूजा मेर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर विनय शर्मा, रमेश चंद्रा, सचिन जोशी, विवेक मोर्या समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे।