Move to Jagran APP

पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : महान देश भक्त व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विक्टर मोहन जोशी की 79वीं पुण

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:22 AM (IST)
पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी
पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : महान देश भक्त व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विक्टर मोहन जोशी की 79वीं पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उनके आदर्शो को अपनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर उनकी एनटीडी स्थित समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा महिला चिकित्सालय में उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को सर्वप्रथम नगर के संभ्रांत नागरिकों ने उनकी एनटीडी स्थित समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एनटीडी की बालिकाओं ने देशभक्ति पूर्ण गीत गाकर स्व. जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मध्यान्ह में राजकीय महिला चिकित्सालय स्थित निर्मित उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने जान की परवाह किए बगैर विक्टर मोहन जोशी ने जो त्याग किया वह भावी पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा। उन्होंने स्व. जोशी को महान देशभक्त बताया। विशेष रूप से 1930 के झंडा सत्याग्रह में उनके महान योगदान को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, कार्यक्रम संयोजक प्रकाश पांडे, ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, पादरी संजीव मैसी, सौरभ वर्मा, मुकेश नेगी, पूरन सिंह रौतेला, हॉजी नूर खान, गिरीश धवन, हेमलता वर्मा, पंकज कांडपाल, रॉविन भंडारी, प्रधानाचार्य विनय तिमोथी विल्सन, वीके पॉल, अशो एंथेनी, समुअल डी सिंह, पनी राम, प्रताप सिंह सत्याल, डॉ. प्रीति पंत, उमा उप्रेती, डॉ. मनीषा पांडे, शोभा जोशी, पूरन चंद्र उप्रेती, गुसांई सिंह नेगी, सीएस कठैत समेत अनेक लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.