बाबा नीम करौली के दर पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री
संवाद सहयोगी रानीखेत देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे स्थित कैंच
संवाद सहयोगी, रानीखेत : देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे स्थित कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज आश्रम पहुंचे। पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने उत्तरवाहिनी शिप्रा के बारे में विशेष जानकारी जुटाई। मंदिर परिसर में करीब दो घटे बीताने के बाद वह नैनीताल रवाना हो गए।
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने बाबा नीम करौली के दरबार में शीश झुकाया। मंदिर पदाधिकारियों से आश्रम व उत्तरवाहिनी शिप्रा के बारे में विस्तार से बातचीत की। कहा कि कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन को आने का कार्यक्रम करीब एक माह पूर्व तय किया था जो आज संभव हो सका। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद पूर्व प्रधानमंत्री ने करीब दो घटे तक मंदिर परिसर ध्यान लगाया। मंदिर पदाधिकारियों ने बाबा नीम करौली महाराज पर आधारित पुस्तक भेंट की।
=============
देश पर मंडरा रहा है आर्थिक संकट : देवगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री ने माना कि देश पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। 'दैनिक जागरण' से विशेष बातचीत में कहा कि आर्थिक व्यवस्था गड़बड़ा गई है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। छोटी-छोटी फैक्ट्रिया बंद होने से बेरोजगारी बढ़ गई है। जवाबी सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार की कुछ नीतियों से राज्य सरकारें आर्थिक संकट में है। इससे निकलने के लिए सरकार को जल्द मजबूत कदम उठाने होंगे। साथ ही प्राकृतिक आपदा को भी आर्थिक संकट का बड़ा कारण बताया। कहा पिछले पचास साल में इस बार पहली बार देश के विभिन्न राज्यों में भीषण प्राकृतिक आपदाएं आई हैं। जिस से भारी नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई करने में काफी वक्त लगेगा। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें कैंची धाम पहुंचने का आशीर्वाद मिला वह खुद को खुशनसीब समझते हैं। यहा आकर सुकून महसूस कर रहे हैं।