रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या, आपसी विवाद में दाव से वार कर ली जान, आरोपी गिरफ्तार
रानीखेत के स्याल्दे ब्लॉक के बसई गांव में एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आपसी ...और पढ़ें

HighLights
स्याल्दे ब्लॉक के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या।
आपसी विवाद के बाद ग्रामीण ने दाव से किया वार।
गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल पहुंचने पर मौत।
जागरण संवाददाता, रानीखेत। स्याल्दे ब्लाक के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव में आपसी विवाद के बाद मामला इस कदर गरमाया कि बुजुर्ग ने दाव (दतोइया) महिला के सिर पर दे मारा।
ग्रामीण लहूलुहान हालत में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, मगर उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को 66 वर्षीय तुलसी देवी का गांव के ही राजेश सिंह पुत्र दौलत सिंह से किसी बात पर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ा तो राजेश सिंह तैश में आ गया। उसने पास ही रखा दाव उठाया और तुलसी देवी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला मौके पर ही गिर पड़ी।
हत्यारोपित राजेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया है कि गालीगलौज के कारण वह आपा खो बैठा। पुलिस के द्वारा उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।
अफरा तफरी के बीच उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजस्व टीम चिकित्सालय पहुंच गई है। वारदात की जानकारी ले रही है।
यह भी पढ़ें- रानीखेत अस्पताल में लापरवाही का स्ट्रेचर: उपचार के अभाव में घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम
