द्वाराहाट में मानदेय व मनरेगा मुद्दों पर ग्राम प्रधानों का गुस्सा फूटा, ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी
द्वाराहाट में ग्राम प्रधानों ने मानदेय वृद्धि और मनरेगा से जुड़ी मांगों की अनदेखी पर ब्लाक कार्यालय में तीन घंटे ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, द्वाराहाट। मानदेय वृद्धि व वीबी जीरामजी (मनरेगा) योजना पर आंदोलित पंचायत प्रतिनिधियों का धैर्य जवाब दे गया। लगातार मुद्दा उठाने के बावजूद शासन व सरकार ने सुध न ली तो ग्राम प्रधान ब्लाक मुख्यालय जा धमके।
अधिकारी कर्मचारियों को बाहर निकाल कार्यालय में ताला जड़ दिया। प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। ब्लाक कर्मचारियों के मान मनोव्वल पर तीन घंटे बाद ताला खोला गया। चेतावनी दी कि अब भी सुनवाई न हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को ग्रामप्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय कार्यालय गेट पर ताला जड़ धरना दिया। आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रमुख डा. आरती किरौला भी धरने पर बैठी।
वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा से संबंधित बकाया देयकों का भुगतान करने, श्रमिकों की आनलाइन उपस्थिति पर रोक लगाकर पुरानी व्यवस्था लागू करने, हटाए गए जाब कार्ड धारकों का नाम पुन: जुड़वाने सहित उनकी कई मागें नहीं सुनी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाएं बनकर तैयार, सुबह से पूजा-अर्चना का दौर
प्रधानों ने साथ ही पूरा आपदा तथा विकास कार्यों के लिए प्रधान निधि की समुचित व्यवस्था करने, मानदेय बढ़ाने, पात्र वंचित परिवारों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता देने तथा पंचायतों में लगाए गए टेक्स व्यवस्था में संशोधन की पुरजोर वकालत की।
प्रदर्शन करने वालों मेें प्रकाश अधिकारी, बीना कबडवाल, संतोष सिंह, पूरन सिंह बिष्ट, सोनी उपाध्याय, मीना, हरीश सिंह, राजेंद्र सिंह, संगीता आर्या, हिमांशु जोशी, भावना रावत, हेमा देवी, कविता राणा, चंद्रा देवी, लीला भंडारी, शिवानी आगरी, चंद्रा देवी, रजनी आर्या, उषा आर्या, किरन चौधरी, सपना आर्या, बसंती देवी, आरती राज, समित नेगी, प्रमोद कुमार सिंह, हिम्मत सिंह आदि शामिल रहे।
