द्वाराहाट की बेटी श्रुति ने हासिल किया प्रथम स्थान
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट निवासी श्रुति ने विद्याभारती के अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में देशभर में पहला स्थान पाया है।
द्वाराहाट : विद्याभारती के अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में द्वाराहाट की बेटी श्रुति भट्ट ने प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नई शिक्षा नीति के तहत अपने विचार प्रधानमंत्री के नाम पत्र के माध्यम से रखने थे। अलग-अलग वगरें में आनलाइन आयोजित इस प्रतियोगिता में श्रुति ने 9 से12 कक्षा वर्ग में प्रतिभाग किया था।
श्रुति लीलाधर भट्ट विवेकानंद इंटर कालेज में दसवीं की छात्रा है। सरस्वती शिशुमंदिर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत पिता कैलाश भट्ट ने बताया कि इस वर्ग में देश के लाखों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। शुक्रवार की सायं श्रुति के देश में सर्वोच्च स्थान हासिल करने का प्रमाणपत्र जारी किया गया। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय व्यवस्था कमेटी के मदनमोहन पाडे, तारा लाल साह, प्रधानाचार्य खजान चंद्र जोशी, देवन सिंह, भुवन चंद्र, सुबोध साह, शोभा साह, आशा भट्ट आदि ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।