विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Board Exam: बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम अब तक घोषित नहीं, असमंजस में परीक्षार्थी; नहीं बना पा रहे पढ़ाई की बेहतर कार्ययोजना

By dk joshiEdited By: riya.pandey
Published: Sat, 16 Dec 2023 04:26 PM (IST)

Board Exam Schedule उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पिछले सालों तक हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम दिसंबर पहले पखवाड़े में ...और पढ़ें

बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम अब तक घोषित नहीं
बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम अब तक घोषित नहीं

डीके जोशी, अल्मोड़ा।  Board Exam Schedule:  वर्ष 2023 के दिसंबर का प्रथम पखवाड़ा बीत चुका है, लेकिन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा परिषद अब तक हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित नहीं कर सका है। इससे राज्य के 2.50 लाख से अधिक बोर्ड परीक्षार्थी असमंजस में हैं।

पृथक उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पिछले सालों तक हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम दिसंबर पहले पखवाड़े में ही जारी कर दिया जाता था। यह विद्यार्थियों के घर की पढ़ाई में लाभकारी होता था। विद्यार्थी घर में भी सभी विषयों की पढ़ाई के लिए समय का निर्धारण कर लेते थे।

इस बार अब तक परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं होने से बोर्ड के संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थी पसोपेश में हैं। इस बार उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए विभिन्न जनपदों में हाईस्कूल-इंटर के 2.50 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

क्या कहते हैं बोर्ड परीक्षार्थी

जिला मुख्यालय स्थित राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा व अल्मोड़ा इंटर कालेज के बोर्ड परीक्षार्थियों का कहना है कि समय पर बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम तय होने पर इससे परीक्षार्थियों को सुविधा होती है। इसी के अनुसार वह घर की पढ़ाई की कार्ययोजना तैयार करते हैं।

परीक्षार्थियों आशा तिवारी, तनिशा बिष्ट, कोमल जोशी, निधि मेहरा, अभिषेक सिंह, कमल दानू, गणेश जोशी, रितिक कुमार ने घर पर समय प्रबंधन के साथ पढ़ाई के लिए परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र घोषित किए जाने की आवश्यकता बताई है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

रामनगर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के प्रभारी सचिव वीपी सिमल्टी के अनुसार, विद्यालयी शिक्षा परिषद परीक्षार्थियों के हितों के लिए सजग है। शासन की ओर से वर्ष 2024 की अवकाश सूची जारी कर दिए जाने के तुरंत बाद हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें - Dehradun News: CBSE जल्द शुरू करेगा एग्जाम टेलीकाउंसिंलिंग, काउंसलरों से रजामंदी के बाद तय किया जा रहा समय