Move to Jagran APP

कोसी घाटी में लगा गंदगी का अंबार

संवाद सहयोगी, रानीखेत (अल्मोड़ा) : स्वच्छ भारत अभियान को कोसी घाटी के बाशिंदे पलीता लगा रहे

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 11:07 PM (IST)
कोसी घाटी में लगा गंदगी का अंबार
कोसी घाटी में लगा गंदगी का अंबार

संवाद सहयोगी, रानीखेत (अल्मोड़ा) : स्वच्छ भारत अभियान को कोसी घाटी के बाशिंदे पलीता लगा रहे हैं। बाजार क्षेत्र में जगह जगह लगे गंदगी के ढेरों से उठती सढ़ांध आवाजाही करने वालों के लिए मुसीबत बनी हैं। वहीं आगनबाड़ी केंद्र के निकट फैली गंदगी से संक्रामक फैलने का भय बना हुआ है।

loksabha election banner

अंतरजनपदीय सीमा पर स्थित खैरना चौराहे के समीप आगनबाड़ी केंद्र के निकट लगा गंदगी का ढ़ेर प्रशासन के स्वच्छ भारत अभियान को आइना दिखा रहा है। यहां आने वाले नौनिहाल कभी भी बीमारी की चपेट में सकते हैं। गंदगी से उठ रही दुर्गंध से बच्चों का जीना मुहाल हो चुका है। स्थानीय लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र समेत अन्य स्थानों से गंदगी हटा सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की है।

================

जिला पंचायत पर निकाला गुबार

बाजार क्षेत्र में फैली गंदगी ने लिए व्यापारियों ने जिला पंचायत प्रशासन को दोषी ठहराया है। कहा कि जिला पंचायत टैक्स तो वसूलता है लेकिन सुविधाओं के नाम पर मात्र आश्वासन ही मिलते हैं। व्यापारी नेता गजेंद्र नेगी, पूरन लाल साह, फिरोज अहमद, मनीष तिवारी आदि ने चेतावनी दी शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आदोलन किया जाएगा।

================

'बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण कर जिला पंचायत को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को निर्देशित किया जाएगा।

- प्रमोद कुमार, एसडीएम कोश्या कुटोली'

==========

खुले में किया शौच तो लगेगा जुर्माना

स्याल्दे (रानीखेत): तहसील प्रशासन, व्यापार मंडल व स्थानीय व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया। झाड़ियों का कटान कर कूड़े का निस्तारण किया। साथ ही जीवनदायिनी विनोद नदी क्षेत्र में खुले में शौच न करने की हिदायत दी। चेतावनी दी ऐसा करते पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

रविवार को स्थानीय व्यापारियों के आह्वान पर तहसील प्रशासन व स्थानीय लोगों ने बाजार में सफाई व जनचेतना अभियान चलाया। जगह जगह फैले कूड़े को एकत्र किया, सड़क के दोनों ओर झाड़ियों का कटान कर कूड़े का निस्तारण किया। इस दौरान प्रभारी नायब तहसीलदार धरम राम ने लोगों से बाजार क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही विनोद नदी के तट पर खुले में शौच न करने की हिदायत भी दी। चेतावनी दी ऐसा करते पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने भवन स्वामियों से किराएदारों का सत्यापन कराने का आह्वान भी किया। अभियान में जीजीआइसी के विद्यार्थियों ने भागीदारी की।

========

ये रहे मौजूद

व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, बीडीसी मंजू देवी, विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर रणजीत सिंह, विवेक बिष्ट, ह्दयेश मेहरा, प्रेम गिरी, राकेश बिष्ट, प्रताप मिया, राकेश बिष्ट, दौलत खाती, राजकुमार, बीएस बिष्ट, सुरेश अंडोला, भूपेन्द्र नेगी योगिता, स्नेहा, कविता, महिमा, दीपिका आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.