गंगाजल लेकर पहुंचे पदाधिकारियों का स्वागत
कर्मचारियों के जायज मांगों की मांगों की प्राप्ति के लिए उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच के बैनर तले गंगोली से गंाजल लेकर निकाली जा रही यात्रा गुरुवार देर सायं चौखुटिया पहुंची। यहां यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गाय।
संस, चौखुटिया : कर्मचारियों के जायज मांगों की मांगों की प्राप्ति के लिए उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच के बैनर तले गंगोत्री से गंगाजल लेकर निकाली जा रही यात्रा गुरुवार देर सायं चौखुटिया पहुंची। यहां निरीक्षण भवन परिसर में विकास खंड के कर्मचारियों ने यात्रा में शामिल चमोली के पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। आगे की यात्रा के लिए गंगाजल को चौखुटिया संगठन पदाधिकारियों को सौंपा गया। गंगा जल को अल्मोड़ा चितई गोल्ज्यू दरबार में ले जाया जाएगा।
बैठक में कर्मचारियों के जायज मांगों पर चर्चा हुई और कर्मचारियों व शिक्षकों ने मांगों का पुरजोर समर्थन किया। पदाधिकारियों ने गंगाजल यात्रा के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान दशरथ कंडवाल, मोहन रावत, गजेंद्र भंडारी, जगमोहन नेगी, सतीश बर्थवाल, भारतेंदु चंद्र जोशी, बीरेंद्र बिष्ट, अंकित बडौनी, मनीष बिष्ट, सतीश तिवारी, चुंदन लाल, चंदन लाल, त्रिभुवन सिंह व प्रकाश खुन्बे ने विचार रखे। अध्यक्षता उदय प्रकाश व संचालन जीवन सिंह मेहरा ने किया।