पूर्व फौजी की हार्ट अटैक से मौत
संस अल्मोड़ा गुरुवार को नगर के एक होटल में एक पूर्व फौजी की हालत अचानक खराब हो गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 May 2019 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 06:40 AM (IST)
संस, अल्मोड़ा : गुरुवार को नगर के एक होटल में एक पूर्व फौजी की हालत अचानक खराब हो गई। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हवालबाग विकास खंड के भौन राम पुत्र हर राम निवासी ग्राम गुरना अपने ससुराल से एक विवाह समारोह से भाग लेकर वापस लौट रहे थे। वापसी में उन्हें थोड़ा दिक्कत महसूस हुई तो उन्होंने आराम करने के लिए एक होटल में एक कमरा ले लिया। साथ में उनके परिजन भी थे। लेकिन थोड़ी ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व फौजी की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें