Move to Jagran APP

रानीखेत व द्वाराहाट में सत्तापक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

रानीखेत व द्वाराहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के लिए डबल इंजन सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 06:04 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 06:04 PM (IST)
रानीखेत व द्वाराहाट में सत्तापक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

संस, रानीखेत/द्वाराहाट : महंगाई के लिए डबल इंजन सरकार को जिम्मेदार ठहरा कांग्रेसी, व्यापारी व छात्र नेता सड़क पर उतर आए। उपमंडल मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने बेलगाम महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर जहां भाजपा की चौतरफा घेराबंदी की, वहीं द्वाराहाट में खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन कर सरकार को जनविरोधी करार दिया।

loksabha election banner

पेट्रोल डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थो की आसमान छूती कीमतों के विरोध में रविवार को कांग्रेसियों ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। सभा में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को विफल करार दिया। कहा कि बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त है। जनता 2022 में भाजपा को माकूल जवाब देगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश आर्या, कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी, पंकज गुरुरानी, हेमंत मेहरा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, उपसचिव विनीत चौरसिया, प्रमोद पाल, कुलदीप बिष्ट, कुलदीप कुमार, छात्र संघ उप सचिव सुनील कुमार, संदीप बंसल, जीतन जयाल अमन शेख, सोनू सिद्दिकी आदि मौजूद रहे।

============

2022 में भाजपा को करेंगे बेदखल: मदन

द्वाराहाट: पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट की अगुआई में कांग्रेसियों ने हल्ला बोला। चौखुटिया रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने पेट्रो पदार्थो व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि भाजपाराज में हरेक तबका बेहाल है। महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए सरकार गुमराह कर रही। मगर जनता समझ चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में भाजपा को बेदखल करने के लिए अभी से कमर कसने को कहा। काग्रेस सेवादल जिला प्रभारी जगदीश भट्ट, दिगंबर बिष्ट, नारायण रावत, राजेंद्र बिष्ट, शिव सिंह रौतेला, नंदन सिंह, निर्मल मठपाल, युगल साह, रमेश बोरा, सुनील जोशी आदि ने भी विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.