उप नेता के साथ बदसलूकी से भड़के कांग्रेसी
संवाद सहयोगी, भिकियासैंण : उप नेता प्रतिपक्ष व विधायक करन माहरा के साथ बुधवार को विधान
संवाद सहयोगी, भिकियासैंण : उप नेता प्रतिपक्ष व विधायक करन माहरा के साथ बुधवार को विधानसभा परिसर में प्रवेश के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभा कर आक्रोश व्यक्त किया एवं नारेबाजी कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन भी किया। सरकार पर द्वेष भावना से कार्य करने का आरोप भी लगाया।
कहा कि प्रदेश सरकार निरंकुश हो चली है तथा जनहित में कार्य करने के बजाय, लोगों की भावनाओं को कुचलने में लगी है। राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। ऐसे में आम जनता सुरक्षित नहीं है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि महिपाल बिष्ट, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी, प्रयाग शर्मा, पूरन मावड़ी, कैलाश पंत, चंदन डंगवाल, नंदन रावत, राजेंद्र रावत, रवींद्र गोस्वामी, पूरन खत्री, कृपाल नेगी, रामू मनराल, नरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, गणेश सिंह, मनमोहन सिंह आदि ने भागीदारी की।