Move to Jagran APP

अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 11:15 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 11:15 PM (IST)
अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शो को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस कार्यालय के साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व को रेखाकिंत किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन सिंह रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, संजय दुर्गापाल, दीपांशु पांडे, राजीव कर्नाटक, राधा बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, फाकिर खान, लीला जोशी, मंजू मठपाल सहित दर्जनों काग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, 1857 के युद्ध की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई तथा विद्या भारती शिक्षण संस्थान के प्रथम संरक्षक भाऊराव देवरस की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने सभी के व्यक्तित्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। साथ ही उनके उच्च आदर्शो को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.