विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेहड़ से हाथापाई पर भड़के कांग्रेसी, धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:24 PM (IST)

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ से हाथापाई के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश फैल गया है। उन्होंने धामी सरकार पर सत्ता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, सल्ट। किच्छा विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी तिलक राज बेहड़ से हाथापाई व अभद्रता प्रकरण पर सियासी चिंगारी पहाड़ तक पहुंच गई है। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि भाजपाई सत्ता की आड़ में हिंसा पर उतारू हैं और अपराधीकरण को बढ़ावा देने में लगे हैं।

सवाल उठाया कि जब विपक्षी दल के विधायक के साथ मारपीट की जा सकती है तो आमजन कैसे सुरक्षित रह सकता है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर धामी सरकार का पुतला जलाया।

कांग्रेसी बुधवार को ब्लाक मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए। धामी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार व अपराधों का बोलबाला तो था ही। अब खुलकर हिंसा के जरिये डर का माहौल बनाया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं ने विधायक बेहड़ के साथ मारपीट की कड़ी भर्त्सना करते हुए गुबार निकाला। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष बिशन दत्त शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी सोबन सिंह बोरा, बीडीसी माधो सिंह, कुबेर सिंह नेगी, शंभूदत्त खरकवाल, बलवंत सिंह रावत, आनंद राम, देवलाल, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के सल्ट में पकड़ा गया हिंसक बाघ, ट्रैंकुलाइज कर ढैला रेस्क्यू सेंटर भेजा