आत्मविश्वास व मेहनत है सिविल सेवा में सफलता का मंत्र
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : सिविल सेवा में सफलता सुनिश्चित करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ आत्मि
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : सिविल सेवा में सफलता सुनिश्चित करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। यह बात संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत हिमाशुं खुराना ने बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआइटी) में विद्यार्थियों के लिए आयोजित कॅरियर काउंसिलिंग में कही। उन्होंने सिविल सेवा में जाने के इच्छुक विद्यर्थियों से अच्छे लेखकों की किताबों के अध्ययन को भी जरूरी बताया।
बीटीकेआइटी में गुरुवार को कॅरियर काउंसिलिंग में संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमाशु ने कहा कि पढ़ाई के दौरान अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना बेहद जरूरी है। आज के दौर में इंटरनेट में हर विषय पर सामग्री उपलब्ध है। एनसीइआरटी की पुस्तकों का अध्ययन भी आवश्यक है। उन्होंने आइएएस, आइपीएस तथा आइएफएस तीनों सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। साथ ही जनपद में शिक्षा सुधार के लिए चलाए जा रहे रूपांतरण कार्यक्त्रम पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एसडीएम रजा अब्बास, शिक्षाधिकारी गितिका जोशी, प्रभारी निदेशक अनिरूद्व गुप्ता, बीडीओ एमएस बिष्ट, डॉ. विशाल कुमार, एससी सरकार आदि मौजूद रहे।