महंगाई की आग में झुलस रहा आम आदमी
संवाद सूत्र, ताडी़खेत (रानीखेत): विधायक करन माहरा ने विधानसभा क्षेत्र के सुदूर गांवों का दौरा
संवाद सूत्र, ताडी़खेत (रानीखेत): विधायक करन माहरा ने विधानसभा क्षेत्र के सुदूर गांवों का दौरा कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता है। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में पूरा देश महंगाई की मार से झुलस रहा है। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से लछीना में शौचालय निर्माण को एक लाख, नावली में पेयजल टैंक निर्माण को 2.50 तथा उड़ी में सार्वजनिक स्थल के सौंदर्यीकरण को दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
मनारी गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक करन माहरा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है। काग्रेस सरकार में तीन राज्यों में सत्त्ता संभालने के दस दिनों के अंदर अपने वायदे को निभा किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। कहा भाजपा नीरव मोदी, अनिल चौकसी व अनिल अंबानी जैसे उद्योगपतियों का कर्ज माफ तो कर रही है मगर गरीब किसानों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
============
विकास का पहिया हुआ जाम
विधायक माहरा ने कहा भाजपा की गलत नीतियों का ही परिणाम है कि गावों में विकास का पहिया जाम हो चुका है। महंगाई चरम पर है। मनरेगा में कठोर नियम बना रोजगार छीन लिया गया है। छोटे उद्योग बंद होने के कगार पर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जुटने का आह्वान किया। संचालन जय बल्लभ उप्रेती ने किया। बैठक में पीसीसी सदस्य बचे सिंह देव, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, हीरा रावत, प्रकाश नेगी, प्रेम अधिकारी, अभिषेक बिष्ट, जीवन बुधनी, हरीश मेहरा, गंगा सिंह आदि मौजूद रहे।