Move to Jagran APP

पहाड़ में कोहरे व पाला गिरने से बढ़ने लगी ठंड

अल्मोड़ा में पहाड़ पर कोहरा व पाला अब लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 03:50 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 03:50 PM (IST)
पहाड़ में कोहरे व पाला गिरने से बढ़ने लगी ठंड
पहाड़ में कोहरे व पाला गिरने से बढ़ने लगी ठंड

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पहाड़ पर कोहरा व पाला अब लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने लगा है। मंगलवार को भी जहां अल्मोड़ा के निकटवर्ती घाटी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा वहीं ऊपरी क्षेत्रों में पाला गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। वहीं आकाश में आंशिक बादल छाए रहने तथा ठंडी हवा चलने से नगर का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

पहाड़ पर पिछले ढाई माह से बारिश नहीं होने से सूखी ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सुबह व शाम को ठंड में इजाफा होने लगा है। इधर लोगों ने ठंड से बचने से लिए लोगों ने गरम कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वहीं जिला व नगर पालिका प्रशासन ने राहगीरों, गरीब व बेसहारा लोगों को लगातार बढ़ रही ठंड से राहत देने के लिए कोई उपाय अब तक नहीं किए है। चौराहों पर अभी अलाव नहीं जल रहे हैं। इधर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा है कि नगर के सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने के लिए स्थान चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जलौनी लकड़ी उपलब्ध कराने के लिए वन निगम को लिखा जा रहा है। दिसंबर माह से नगर के करीब 18 से 20 स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। जिससे राहगीरों समेत निर्धन व बेसहारा लोगों को राहत मिल सकेगी।

वहीं ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है। लोग खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। इससे दुकानों पर रौनक भी बढ़ गई है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग सुबह शाम अलाव जला रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.