Move to Jagran APP

सीएम की जन आशीर्वाद रैली आज, तैयारियां पूरी

अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन आशीर्वाद रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 08:03 PM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 08:03 PM (IST)
सीएम की जन आशीर्वाद रैली आज, तैयारियां पूरी

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन आशीर्वाद रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैमजे में सोमवार को वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पांडेखोला में बने नवनिíमत कलक्ट्रेट भवन का लोकार्पण करेंगे। इधर रैली के सफल आयोजन के लिए पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। तय किया गया मुख्यमंत्री के पहली बार अल्मोड़ा आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

loksabha election banner

सीएम के अल्मोड़ा आगमन की तैयारी के लिए जिला प्रशासन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता दिन पर जुटे रहे। भाजपा की पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि सीएम पूर्वान्ह 11.30 बजे एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान में उतरेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहेंगे। यहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजयुमो की ओर से बाइक रैली तथा महिला मोर्चा की ओर से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। वहीं शिखर तिराहे पर अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। सिमकनी हैलीपेड से रैमजे सभा स्थल तक करीब 25 स्थानों पर सीएम के स्वागत का कार्यक्रम तय किया गया है। रैमजे कालेज में वह करीब 12.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पांडेखोला स्थित नवनिíमत कलक्ट्रेट भवन का लोकार्पण करेंगे।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ,जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, विक्रम बिष्ट, तुषारकांत साह, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंह भोज,मनोज जोशी, राहुल बोरा, किशन बिष्ट आदि मौजूद रहे। युवा मोर्चा की बाइक रैली आज

अल्मोड़ा: भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सीएम के अल्मोड़ा आगमन पर सोमवार को स्वागत में बाइक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी तय की गई। जिसके लिए युवा मोर्चा को बाइक रैली की जिम्मेदारी देते हुए तय किया गया कि जिले के प्रत्येक मंडल के कार्यकर्ता बाइक रैली में हिस्सा लेंगे। इसके लिए सभी मंडलों के संयाजकों की घोषणा की गई। बैठक में कुंदन लटवाल, सुनील बिष्ट, अशोक कनवाल, मनीष, अमित, सौरभ, रवि आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.