विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 12 Jan 2018 08:49 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 11:12 PM (IST)

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे स्थित काकड़ीघाट के समीप कोसी नदी के तट पर कर्कटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

रानीखेत (अल्‍मोड़), [जेएनएन]: अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे स्थित काकड़ीघाट के समीप कोसी नदी के तट पर कर्कटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान गरीब और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किऐ गए।

रामकृष्ण कुटीर के तत्वावधान में कर्कटेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समीप स्थित स्वामी विवेकानंद की ज्ञान स्थली पर 156वी जयंती मनाई गई। इस दौरान आस-पास के विद्यालय के छात्रों को कॉपी एवं पुस्तकों का वितरण किया गया साथ ही क्षेत्र की गरीब महिलाओं को कंबल बांटे गए। 

मुख्य वक्ता कवि व साहित्यकार  देवकीनंदन कांडपाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि स्वामी विवेकानंद 1890 में हिमालय यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम के लिए यहां रुके थे और यही पर पीपल वृक्ष की छांव में ध्यान करते हुए उन्हें ब्रह्मांड के रहस्यों की अनुभूति हुई थी।

इसलिए यह स्थान अलौकिक है। कार्यक्रम का संचालन हरीश परिहार ने किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत,बिशन कनवाल, तारा सिंह परिहार, जानकी ढौडियाल, इंदिरा देवी, गौरव छिमवाल, किशन ढौडियाल, सुंदर कनवाल, चंदन सिंह खनायत, धन सिंह बिष्ट, नरेंद्र मोहन, खजान कांडपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: स्‍वामी विवेकानंद के जन्‍मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।