Move to Jagran APP

महासंकट में पर्यावरण बचाने निकला कारवां

विश्व पर्यावरण दिवस पर धरा को हरा भरा बना संरक्षित करने के लिए शुक्रवार को लोगों ने खूब पौधरोपण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:21 AM (IST)
महासंकट में पर्यावरण बचाने निकला कारवां
महासंकट में पर्यावरण बचाने निकला कारवां

जागरण टीम, अल्मोड़ा/ रानीखेत : विश्व पर्यावरण दिवस पर धरा को हरा भरा बना संरक्षण व सवंर्धन का संकल्प लिया गया। जिले भर में पौधे लगा उनकी सुरक्षा की शपथ भी ली गई।

loksabha election banner

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने काचुला दियाली व कुनखेत (भैंसियाछाना) में जबकि सांसद अजय टम्टा ने नगर के सुमित्रानंदन पार्क में पौधे लगाए। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, संजय साह, विनीत बिष्ट, अमित साह, तुषार कात साह, शैलेंद्र साह, पूनम पालीवाल, देवेंद्र सतपाल, दीपक पाडे, करन टम्टा, रोहित साह, रेखा आर्या, राहुल वोहरा, हरीश कनवाल आदि शामिल रहे। कफड़खान में वन दरोगा मनोज बिष्ट, किशोर चंद्र, रौशन कुमार, सुरेश राम, अनिल आर्या, आनंद पिलख्वाल, सुंदर अधिकारी ने पौधे लगाए।

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एए हाशमी, एनएसएस अधिकारी आंचल राणा, डॉ. शुभा पोखरियाल, सचिन जोशी, मोनिका उपाध्याय, आईडी तिवारी, विवेकानंद दुर्गापाल, दीपा महरा, नम्रता दयाल, ललित तिवारी, सरफराज आलम, सीएस वर्मा, जीवंती कनवाल, नीमा जोशी ने भी अभियान चलाया। पनुवानौला में यहां भाजपा जिला मंत्री व बीडीसी सदस्य नरेंद्र प्रसाद आगरी ने ग्रामीणों संग पौधे लगाए।

==

सोमेश्वर में धार्मिक पौधे लगाए

सोमेश्वर : प्राचीन गोलू मंदिर में मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, डॉ देवेंद्र जोशी, सुंदर राणा, ललित मोहन, कुंदन गिरी, चंदन बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य बहादुर भंडारी, मंगल कैड़ा, शकर कैड़ा, जयंत कैड़ा, महेश जोशी आदि ने भाजपाइयों ने देवदार, पदम आदि के पौधे लगाए।

==

एसएसबी के जांबाजों ने किया धरा का श्रृंगार फोटो : 5 आरकेटी पी 2 संस, रानीखेत : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमांत मुख्यालय से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। उपमहानिरीक्षक एमएम काडपाल की अगुवाई में चिलियानौला क्षेत्र में देवदार, बांज, तिमिल, काफल, तेजपत्ता आदि पौधे लगाए गए। कहा कि देश दुनिया वैश्विक महामारी से जूझ रही। इसके पीछे प्रकृति से छेड़छाड़ बड़ा कारण है। एक जलकुंड 10 कुंए, एक तालाब 10 जलकुंड, एक पुत्र 10 तालाब व एक वृक्ष 10 पुत्रों के समान है। उपमहानिरीक्षक एकेसी सिंह, कमाडेंट डॉ. त्रिलोक चंद्र, डीएफओ भूमि संरक्षण उमेश जोशी, रेंजर महेश कुमार, जितेंद्र सिंह पटियाल, चंद्रशेखर भान, सत्येंद्र कुमार, चंद्रजीत, एचएस बिष्ट, पी अमर चंद्र, पीके नाथ, संदीप रावल, भोपाल सिंह किरौला, गणेश चंद्र आदि मौजूद रहे। इधर एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में भी उपमहानिरीक्षक अनुज थपलियाल के नेतृत्व में बल के जांबाजों ने संदीक्षा की मातृशक्ति के साथ वृहद पौधरोपण किया। सहायक कमांडेंट डॉ. एसएन सिंह, उपकमांडेंट शैलेंद्र पांडेय, दिवाकर भट्ट, जोशी सागर प्रदीप के साथ ही स्थानीय अरविंद रौतेला, देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

=

रानीझील में भी अभियान

रानीझील क्षेत्र में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योति साह मिश्रा, प्रदेश संयोजक कुमाऊं विमला रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल आदि ने भी पौधे लगाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.