पुलिस ने शराबियों के खिलाफ चलाया अभियान
अल्मोड़ा जिले के दन्यां में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ दन्यां पुलिस ने चलाया अभियान
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:12 AM (IST)
संवाद सहयोगी, दन्यां: शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ दन्यां पुलिस के थानाध्यक्ष संतोष देवरानी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। बताया कि मास्क नहीं पहनने, हेल्मेट का प्रयोग न करने, नाबालिग बच्चों को दो पहिया वाहन देने और शराब पीकर ड्राईविंग करने वाले कई लोगों पर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक वाहन सीज किये जा चुके हैं। धौलादेवी विकासखंड के अनेक जन प्रतिनिधियों ने पुलिस टीम की सख्ती पर प्रसन्नता जताते हुए इस अभियान को जारी रखने की अपील की है। अभियान के दौरान उप निरीक्षक निखिलेश बिष्ट, अमर पाल, पूजा दास भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें