Move to Jagran APP

सुषमा के सिद्धांतों पर चल समाज सेवा का आह्वान

संवाद सहयोगी द्वाराहाट भाजपा महिला मोर्चा के संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान की समीक्षा हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 11:14 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:33 AM (IST)
सुषमा के सिद्धांतों पर चल समाज सेवा का आह्वान
सुषमा के सिद्धांतों पर चल समाज सेवा का आह्वान

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : भाजपा महिला मोर्चा के 'संगठन पर्व' के तहत सदस्यता अभियान की समीक्षा हुई। मुख्य अतिथि यमकेश्वर विधायक रितु खंडूरी ने मातृ शक्ति से आत्मनिर्भर बनने के लिए सुषमा स्वराज को आदर्श मान आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने ऑन लाइन सदस्यता पर संतोष जताते हुए कई महिलाओं को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने पर सम्मानित भी किया।

loksabha election banner

नगर पंचायत सभागार में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश सदस्यता प्रमुख (महिला मोर्चा) विधायक यमकेश्वर रितु खंडूरी ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं की ऑनलाइन सदस्यता पर संतोष जताया। कहा कि भाजपा की लोकप्रियता का ही परिणाम ही है कि 11 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत लक्ष्य से अधिक महिलाएं संगठन से जुड़ चुकी हैं। उन्होंने सफलता के लिए पूर्व विदेशमंत्री स्व. सुषमा स्वराज के सिद्धातों को अपनाने को कहा। विधायक महेश नेगी ने विधानसभा क्षेत्र में चले अभियान के तहत महिला मोर्चा के प्रयासों की सराहना की। कहा कि आजीविका चलाने के लिए मातृ शक्ति को खुद आगे बढ़ मोर्चा संभालना होगा। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष किरन पंत, जिला सदस्यता प्रमुख ममता भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य च्योति साह मिश्रा, विनोद भट्ट, युगल किशोर आर्या आदि ने संबोधित किया। संचालन विनीता पाडे ने किया।

======

सुषमा को दी श्रद्धाजलि

कार्यक्त्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताया। दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति को प्रार्थना की।

=========

ये रहे मौजूद

निवर्तमान प्रमुख ममता भट्ट, लता बोरा, मीना भैसोड़ा, रमा जोशी, राधिका जोशी, चंपा पाडे, माया जोशी, अलका मेहरा, बीना चौधरी, उमा देवी, मोहनी देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश साह, भूपेंद्र काडपाल, मदनमोहन पाडे, सुधीर मठपाल आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.