Move to Jagran APP

अल्मोड़ा में भाजयुमो पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का अल्मोड़ा में जोरदार स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 10:30 PM (IST)
अल्मोड़ा में भाजयुमो पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत
अल्मोड़ा में भाजयुमो पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शुक्रवार को यहां चौघानपाटा में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों को फूल माला पहनाई गई। साथ ही आतिशबाजी संग मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन पदाधिकारियों की बदौलत जिले में युवा मोर्चा और मजबूत होगी।

loksabha election banner

युवा मोर्चा कार्यकर्ता शुक्रवार की पूर्वाह्न में स्थानीय चौघानपाटा पहुंचे। उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारियों हरीश बिष्ट, पुष्कर नैनवाल, अमित बिष्ट जिला उपाध्यक्ष, सौरभ वर्मा जिला महामंत्री, अर्जुन बिष्ट व प्रकाश चंद्र जिला मंत्री, विनोद सिंह जिला मीडिया प्रभारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट जिला कोषाध्यक्ष, दीपक सिजवाली मंडल अध्यक्ष लमगड़ा, प्रकाश बिष्ट नगर मंडल अक्ष्यक्ष नगर, राहुल बिष्ट मंडल हवालबाग अध्यक्ष, रवि नेगी भैसियाछाना मंडल अध्यक्ष, योगेश बिष्ट ताकुला मंडल अध्यक्ष, कमल नेगी जागेश्वर मंडल अध्यक्ष आदि का फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रविपाल व मधुसूदन, जिला अध्यक्ष सुनील बिष्ट, राकेश भंडारी, अजीत कार्की, धमेंद्र बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, ललित मेहता, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, विद्या बिष्ट, मीना भैसोड़ा, हरीश कनवाल, भुवन बिष्ट, लता बोरा, मोहित कपकोटी आदि मौजूद रहे। यूथ कांग्रेस आंदोलित किसानों को मिट्टी भेंट करेगी

संस, चौखुटिया : कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन एवं धरना-प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों के प्रति यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता जताई है। कहा है कि संगठन पूरी तरह किसानों के साथ है। इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां बाजार के क्रांतिबीर चौराहे पर कार्यक्रम कर द्वाराहट व चौखुटिया से मिट्टी एकत्र कर दिल्ली भेजने का निर्णय लिया। इसके लिए यूथ विधानसभा इकाई अध्यक्ष विनोद कुमार को एकत्र मिट्टी सौंपी गई। सभी ने किसानों के इस मुहिम को पूर्ण समर्थन दिया। कहा कि सरकार को किसानों की मांग मान लेनी चाहिए। कार्यक्रम में विनोद कुमार के अलावा दीपक गोस्वामी, कुबेर सिंह, दीपक नेगी, कुबेर, ललित, मोनू, बीरबल, रोशन व महेश आदि ने भागीदारी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.