निकाय चुनावों में परचम लहराएगी भाजपा
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि निकाय चुनावों में भ
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि निकाय चुनावों में भाजपा पूरे प्रदेश में जीत का परचम फहराएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पित होकर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में कार्य करने की बात कही है।
पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने आम आदमी के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरूआत की। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा सके इसके लिए भी गंभीरता से कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यो से जनता में उत्साह है और जनता का पूरा पूरा समर्थन पार्टी के उम्मीदवारों को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं और पार्टी को मजबूत करने का काम करें। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनावों के संबंध में उम्मीदवारों को कई टिप्स भी दिए। बैठक में पार्टी के उम्मीदवार कैलाश चंद्र गुरुरानी, जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, अजीत कार्की, रवि रौतेला, संजय साह, विनय साह, अजय वर्मा, दीप जोशी, मनोज जोशी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।