Move to Jagran APP

बेरोजगारी व पलायन के लिए भाजपा की नीतियां दोषी

संवाद सूत्र, ताड़ीखेत : जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में आगामी लोकसभा व प

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 04:37 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 04:37 PM (IST)
बेरोजगारी व पलायन के लिए भाजपा की नीतियां दोषी
बेरोजगारी व पलायन के लिए भाजपा की नीतियां दोषी

संवाद सूत्र, ताड़ीखेत : जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में आगामी लोकसभा व पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को हर मुद्दे पर असफल करार दिया। कहा भाजपा की नाकामियों का ही परिणाम है कि आज राज्य व देश में बेरोजगारी चरम पर है और पहाड़ से लगातार पलायन बढ़ रहा है।

loksabha election banner

ताड़ीखेत में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की। जिला महासचिव नवीन आर्या ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास का पहिया थम गया है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। जिस कारण पहाड़ से लगातार पलायन हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नाकामियों को गांव- गांव, घर- घर पहुंचाने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल भारती ने पार्टी व संगठन की मजबूती को एकजुटता से कार्य करने पर जोर दिया। कहा कि आने वाले लोस व पंचायत चुनावों में पार्टी भाजपा की नाकामियों को लेकर आम लोगों के बीच जाएगी तथा पार्टी द्वारा चयनित प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने का आह्वान किया। तय किया गया कि लोस व पंचायत चुनाव की रणनीति को छह जनवरी को भिकियासैंण में जिला स्तरीय बैठक होगी। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से बैठक में मौजूद रहने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार टम्टा, पूरन चंद्र आर्या, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा देवकी देवी, आंनद राम, गंगा राम व डॉ. नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.