देवी मंदिरों में बही भजन-कीर्तनों की रसधारा
अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र के देवी मंदिरों में दूसरे दिन भजन कीर्तन की रसधारा बही।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 05:45 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:45 PM (IST)
संस, चौखुटिया: शारदीय नवरात्र में विभिन्न देवी मंदिरों में चहल-पहल जारी है। दूसरे दिन रविवार को भी श्रद्धालुओं ने मां के निमित व्रत रखकर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। प्रसिद्ध अगनेरी माता मंदिर में क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। श्रीरतनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भागीदारी की एवं प्रसाद पाया। श्रीलखनेश्वरी धाम खज्यूरां व मासी भूमियां मंदिर में मां को भाग लगाए गए। मंदिरों में देर सायं भजन-कीर्तनों की रसधारा बही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें