नाराज कांग्रेसियों ने पार्टी से दिया इस्तीफा
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के निष्कास
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के निष्कासन से नाराज करीब 40 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि संगठन में समर्पित होकर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है।
नगर में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में पूर्व में भी वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बगावत के स्वर बुलंद हुए हैं। लेकिन तब बागियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उन्हें चुनावों के बाद ऊंचे पदों पर बैठा दिया गया। लेकिन निकाय चुनाव में उम्मीदवारी व्यक्त कर रहे कार्यकर्ताओं को पार्टी ने बिना स्पष्टीकरण लिए निष्कासित कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में रसूखदार लोग कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनकी भावनाओं को समझने के बजाय उनकी उपेक्षा पर तुले हुए हैं। जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बैठक में मोहन चंद्र पांडे, हरीश मेहता, भवानी दत्त, दीन दयाल वर्मा, मोहन नाथ, दीपा रावत, लीला बिष्ट, संतोष पांडे, सुंदर नेगी, राजेंद्र लाल, दीप चंद्र, जानकी उपाध्याय, लीलाधर पांडे, जमन राम, जाकिर अली, रियाज खान, फिरोज खान, शंकर लाल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।