Move to Jagran APP

सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं बच्चों को : इवान

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : एंग्लो इंडियन विधायक जॉर्ज इवान ग्रेगरी ने कहा कि गैरसैंण राजधानी के

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Mar 2018 10:58 PM (IST)Updated: Sun, 25 Mar 2018 10:58 PM (IST)
सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं बच्चों को : इवान
सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं बच्चों को : इवान

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : एंग्लो इंडियन विधायक जॉर्ज इवान ग्रेगरी ने कहा कि गैरसैंण राजधानी के लिए सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। उन्होंने जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाने के साथ ही लोगों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने की भी पुरजोर वकालत की।

loksabha election banner

एंग्लो इंडियन विधायक जॉर्ज इवान ग्रेगरी रविवार को द्वाराहाट पहुंचे। उन्होंने मैथोडिस्ट चर्च में जाकर प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। ईसाई समुदाय की समस्याएं सुन उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि गैरसैंण में स्थायी राजधानी निर्माण के लिए सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। जनभावनाओं के अनुरूप वहा राजधानी की विधिवत शुरुआत कर ली जाएगी। इवान ग्रेगरी ने कहा कि पलायन को रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में जैविक खेती कारगर हथियार साबित हो सकती है। इससे स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य की संस्कृति को अमूल्य बताते हुए उन्होंने इसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। शिक्षा पर उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों पर भरोसा कर आगे बढ़ना लाभदायक होगा। सरकार सभी विद्यालयों को उच्च तकनीक से जोड़ने का कार्य कर रही है। इससे पूर्व विधायक महेश नेगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इवान का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर मुकुल साह, भूपेंद्र काडपाल, आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.