Move to Jagran APP

यशपाल के काफिले पर हमले की घटना पर फूटा गुस्सा

बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य के काफिले पर हमले से कांग्रेसी आक्रोशित हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 10:35 PM (IST)
यशपाल के काफिले पर हमले की घटना पर फूटा गुस्सा

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य के ऊपर हुए जानलेवा हमले की कांग्रेसियों ने कड़ी निदा की है। उन्होंने घटना के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका और जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

रविवार को चौघानपाटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो सरकार जनप्रतिनिधियों की ही सुरक्षा नहीं कर सकती तो वह आम लोगों की सुरक्षा के बारे में कितनी संवेदनशील होगी इसका आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार दलित एवं महिला विरोधी है। वर्तमान में कांग्रेस की मजबूत स्थिति से भाजपा बौखला गयी है। कांग्रेस के इतने वरिष्ठ नेता पर इस तरह से जानलेवा हमला होना सरकार की खामियों को साफ उजागर करता है। दोनों नेताओं पर हमला निदनीय है।

उन्होंने कहा यह घटना भाजपा सरकार के शासन में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान है। उन्होंने कहा कि इस घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की गुंदागर्दी को वह सहन नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरोपितों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गयी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पारितोष जोशी, गीता मेहरा, पूरन सिंह रौतेला, लता तिवारी, ताराचंद्र जोशी, हेमेन्द्र भंडारी, विनोद वैष्णव, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, अंकुर कांडपाल, नीरज पवार,गिरधर रौतेला समेत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.