Move to Jagran APP

पहाड़ का पानी और जवानी साथ दे तो संपूर्ण विकास: अमित शाह

अल्‍मोड़ा में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने उत्‍तराखंड सरकार पर हल्‍ला बोला। कहा कि पहाड़ का पानी और जवानी का उनके साथ हो तो उत्‍तराखंड विकास की नई परिभाषा लिखेगा।

By Gaurav KalaEdited By: Published: Tue, 22 Nov 2016 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 05:05 AM (IST)
पहाड़ का पानी और जवानी साथ दे तो संपूर्ण विकास: अमित शाह

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अल्मोड़ा में भाजपा की परिवर्तन रैली में कहा कि उत्तराखंड का पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी साथ दे तो विकास की बहार आ जाएगी। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए। कहा कि जो मुख्यमंत्री टीवी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करे उसे दुबारा मौका नहीं देना चाहिए।

loksabha election banner

उत्तराखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा जारी है और इसके तहत अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर खेल मैदान में लोगों को संबोधित करने पहुंचे अमित शाह ने पूरे जोश में नजर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा का दर्द उस मां की तरह है, जो अपने बच्चे को जन्म देती है, लेकिन जब पालन की बात आती है तो बच्चा सौतेली मां को दे दिया जाता है। जिससे बच्चे का विकास रुक जाता है। तब उस वक्त जो दर्द मां को होता है वह भाजपा सह रही है।

पढ़ें: उत्तराखंड: भाजपा बोली, गैरसैंण नही है उनकी पार्टी का मुद्दा
अमित शाह यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार के कारण उत्तराखंड का विकास रुक चुका है। इसका दर्द बीमार पड़े पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को भी है। कहा, उत्तराखंड हर चीज में सक्षम है। राज्य में पर्यटन, धार्मिक और व्यवसाय की अपार संभावनाएं है। लेकिन हरीश रावत सरकार ने विकास यात्रा को रोक दिया है।

पढ़ें: उत्तराखंड: दो दिनी सत्र के बाद फिर 'गैर' हुआ गैरसैंण
उन्होंने सीएम हरीश रावत पर हमला बोलते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री टीवी पर स्टिंग ऑपरेशन के तहत विधायकों की खुलेआम खरीद करे, उससे ज्यादा भ्रष्ट और कौन होगा। इसलिए ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकें और भाजपा के कमल को उत्तराखंड में खिलाएं।

उत्तराखंड की वजह से पीएम मोदी को पूर्ण बहुमत

अमित शाह ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा को मिली। जो पीएम नरेंद्र मोदी को केंद्र में पूर्ण बहुमत बनाने में मददगार रही। शाह ने कहा कि पीएम मोदी के बिजली घर में उत्तराखंड के लिए विकास की अपार सौगात है लेकिन उत्तराखंड सरकार का जला हुआ ट्रांसफार्मर की तरह है, जहां विकास आने की कोई संभावना नहीं है।

पढ़ें: मुख्यमंत्री के पैरों में गिरकर रो पड़ी यह युवती, कहने लगी साहब...

राहुल गांधी पर फिर कसा तंज

अमित शाह ने रैली को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी सरकार ने सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना शुरू की तब राहुल विदेश चले गए। इसलिए उन्हें पता नहीं कि ये योजना शुरू हो चुकी है।

पढ़ें-ये बुजुर्ग गए थे मवेशी चराने, देखकर आए सत्र की कार्यवाही

सर्जिकल स्ट्राइक पर जवानों की कार्रवाई सराहनीय

अमित शाह ने सेना के जवानों द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना के कदम को सराहनीय बताया। कहा कि उरी में पाक द्वारा सो रहे सेना के जवानों पर हमला किया गया। जो निंदनीय है। लेकिन हमारे जवानों ने उनके घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब दिया। शाह ने कहा कि पाक की हर गोली का जवाब हमारी सेना गोले के रुप में दे रही है।

नोटबंदी के मुद्दे पर शाह ने कहा कि पीएम के इस फैसले से आम जनता को कुछ परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन उससे अधिक परेशानी उन्हें हो रही है जिन्होंने घोटाला किया है। जिनके घर में कालाधन नहीं है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हािेंने कहा कि सोनिया-मनमोहन सरकार ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया है। दुनिया भर के टूरिष्ट को खींच लाना इस राज्य का अपना सामर्थ्य है। यह भूमि स्वर्ग से कम नहीं है। केंद्र की सरकार राज्य के लिए बहुत कुछ करना चाहती है। उत्तराखंड विकससित राज्य बने, यह केंद्र सरकार का सपना है।

मंच पर प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, महामंत्री गजराज बिष्ट, उपाध्यक्ष केदार जोशी, यात्रा संयोजक बलराज पासी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल मंच पर मौजूद रहे।

पढ़ें: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गैरसैंण के लिए केंद्र से मांगे 1000 करोड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.