विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मॉरीशस में लापता हुआ द्वाराहाट का युवक, परिजनों ने सीएम धामी से मांगी मदद

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:48 PM (IST)

अल्मोड़ा के द्वाराहाट ब्लॉक का एक युवक मॉरीशस में लापता हो गया है, जिसके छह दिन से कोई संपर्क नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। द्वाराहाट ब्लाक क्षेत्र के कुंथाड़ी गांव का युवक मारीशस में लापता हो गया है। बीते छह दिनों से उसका कोई सुराग न लगा तो चिंतित स्वजन ने अनहोनी की आशंका जता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई है ताकि मारीशस सरकार से संपर्क साध सकुशल बरामदगी हो सके।

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा से भी पहल का आग्रह किया है। हालांकि स्वजन की सूचना पर वहां की पुलिस भी तलाश में जुट गई है। इधर स्थानीय थाने में तहरीर के बाद द्वाराहाट पुलिस संबंधित दूतावास से संपर्क साध रही है।

स्वजन के अनुसार मारीशस पुलिस उसके समुद्री लहर में बह जाने की सूचना पर जांच कर रही है। युवक सितार प्योर वेज कंपनी लिमिटेड इंडियन नेशनल में बतौर वेटर कार्यरत था। कुंथाड़ी गांव का 26 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट बीते अप्रैल 2025 में मारीशस गया था।

वह ट्रायनन एवं ग्लेशिस एवेन्यू के कोने पर सोडनैक, क्वात्रे बोर्नेस, 1721-08 मारीशस में रहता था। बीते 27 सितंबर को वह अपने मित्रों के साथ ले बाऊचान स्थित पोंट नेचुरल में अपने मित्रों के साथ घूमने गया। मारीशस सहायक पुलिस अधीक्षक एस गोबुरुधुन के अनुसार धर्मेंद्र बिष्ट को एक तेज समुद्री लहर बहाकर ले गई।

उक्त स्थान पर विशेष इकाइयों की ओर से खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इधर धर्मेंद्र के पिता मदन सिंह बिष्ट ने द्वाराहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करा किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त कर पुत्र का पता लगाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा एसएसजे में छात्रसंघ चुनाव के बाद विवाद, छत पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन... कुलपति का फूंका पुतला

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा छात्रसंघ उपाध्यक्ष चुनाव: हंगामे के बाद दोबारा मतगणना से बदल गया परिणाम, लाटरी से सुमित जोशी बने विजेता