अल्मोड़ा एसएसजे में छात्रसंघ चुनाव के बाद विवाद, छत पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन... कुलपति का फूंका पुतला
एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव के बाद विवाद को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने कुलपति ...और पढ़ें
HighLights
छात्रसंघ चुनाव विवाद को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन
छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका, नारेबाजी की
चुनाव प्रक्रिया और परिणाम पर छात्रों ने जताई आपत्ति
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव के बाद उपजे विवाद को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को छात्रों ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया और परिणाम को लेकर अपनी आपत्ति जताई।
छात्रों ने परिसर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब शपथ ग्रहण समारोह हो गया था और विजयी उपाध्यक्ष प्रत्याशी भास्कर जोशी ने शपथ ले ली थी तो फिर रिकाउंटिंग क्यों कराई गई। यह छात्र संघ चुनाव नियमावली के खिलाफ है।
अब समिति बनाकर छात्रों को ठगने का कार्य किया जा रहा है। परिसर प्रशासन इस मुद्दे पर तुरंत निर्णय ले। अगर वह इसी तरह की कार्रवाई करता रहा तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर नजर रखे रही। छात्रों के छत पर चढ़ने से कुछ समय के लिए परिसर में अफरातफरी की स्थिति भी बनी रही।
छात्र नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है और वे अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष लगातार पक्ष रख रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों से वार्ता कर मामले के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
