विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जवानों के साथ मैदान में दौड़े अल्मोड़ा के एसएसपी चंद्रशेखर घोडके, बढ़ाया हौसला

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:23 PM (IST)

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने अल्मोड़ा पुलिस लाइन में जवानों के साथ साप्ताहिक परेड में दौड़ लगाई। उन्होंने जवानों का मनोबल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने जवानों संग परेड में दौड़ लगाई

  2. पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया, फिटनेस के लिए प्रेरित किया

  3. बेहतर पुलिसिंग हेतु शारीरिक दक्षता, अनुशासन पर जोर दिया

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी चंद्रशेखर घोडके शुक्रवार को खुद मैदान में उतर आए।

पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान एसएसपी ने जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही नियमित व्यायाम और शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

एसएसपी ने परेड का निरीक्षण कर जवानों के टर्नआउट, वर्दी की साज-सज्जा और परेड दक्षता का जायजा लिया। परेड में पुलिसकर्मियों ने दौड़, तेज चाल, ड्रिल, शस्त्राभ्यास और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास किया। इन गतिविधियों के जरिए उनकी शारीरिक क्षमता, फुर्ती, आपसी तालमेल और अनुशासन को परखा गया।

एसएसपी ने जवानों से नियमित शारीरिक अभ्यास करने और फिटनेस बनाए रखने के साथ ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी व तत्परता से काम करने को कहा।

कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण बेहद जरूरी है। इस दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला और सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।