Almora: नगरपालिका व प्रशासन की टीम ने सरकारी भूमि से अतिक्रमणकारियों को हटाया, 6 दुकानकारों से वसूला जुर्माना
Almora सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर प्रशासन व नगरपालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। सड़क किनारे ऐसी दुकानों पर बुलडोजर लगाकर हटाया गया। वहीं सड़क घेर कर अपना व्यवसायिक कार्य कर रहे 6 दुकानकारों पर कार्रवाई कर 10 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला।
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर प्रशासन व नगरपालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। सड़क किनारे ऐसी दुकानों पर बुलडोजर लगाकर हटाया गया। वहीं सड़क घेर कर अपना व्यवसायिक कार्य कर रहे 6 दुकानकारों पर कार्रवाई कर 10 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला।
मंगलवार को नगरपालिका व प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुख्यालय में अभियान चलाया। अभियान के दौरान सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लगाई दुकानों को बुलडोजर से हटया गया। धारानौला क्षेत्र में कुछ कच्चे फड़ व दुकानों पर कार्रवाई की गई है। वहीं निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार सड़क घेर कर कार्य कर रहे है। ऐसे लोहा, वेल्डिंग आदि कार्य करने वालों पर भी चालानी कार्रवाई की गई है। वहीं अभी चिंहीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। जहां भी अतिक्रमण में दुकानें या फड़ दिखाई दे रहे है उनको हटाया जा रहा है।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि सरकार संपत्तियों से अतिक्रमणकारियों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अन्य सरकारी विभागों के लोग भी शामिल है। जिन सरकारी परिसंपत्तियों पर कब्जा मिला उसे ढहाया गया है। वहीं कई जगहों पर ऐसी शिकायत मिली है। वहां पर जरुरी दस्तावेजों को देखकर चिंहीकरण का कार्य किया जा रहा है।
वहीं सड़क घेर कर कार्य करने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सभी को नोटिस दिया गया था। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई की जा रही है। अभियान अभी जारी है।