विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, पीजी छात्र पर आरोप; जांच शुरू

Published: Wed, 01 Jul 2026 02:53 PM (IST)

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 2023 बैच के एक छात्र ने पीजी छात्र के खिलाफ रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन हड़कप मचा हैं ।

2023 बैच के एक छात्र ने कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद आज बुधवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आयोजित कर मामले की जांच शुरू करेगी ।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, शिकायत में एक पीजी (स्नातकोत्तर) छात्र पर 2023 बैच के छात्र के साथ कथित रूप से रैगिंग और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, पढ़ाई और अकादमिक गतिविधियों से जुड़े एक विवाद के दौरान पीजी छात्र द्वारा जूनियर छात्र के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने की बात शिकायत में कही गई है। इसके बाद पीड़ित छात्र ने एंटी रैगिंग कमेटी से कार्रवाई की मांग की। एंटी रैगिंग कमेटी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों से तथ्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

'रैगिंग की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित छात्र के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।' — डॉ. सी.पी. भैसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा

यह भी पढ़ें- देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का खुलासा, जांच के घेरे में तीन सीनियर छात्र

यह भी पढ़ें- देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का मामला, डिप्रेशन में दो छात्र; एक ने मांगी टीसी और दूसरा गया घर