विदेश से आई राहत भरी खबर, दुबई में सुरक्षित है अल्मोड़ा का युवक
अल्मोड़ा के मयोली गांव निवासी रमेश जोशी ने दुबई से अपने परिजनों को संदेश भेजा है। इजराइल-ईरान तनाव के बीच ...और पढ़ें

अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक के मयोली गांव निवासी रमेश जोशी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, दन्यां (अल्मोड़ा)। जनपद अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक के मयोली गांव निवासी रमेश जोशी ने दुबई से अपने परिजनों को संदेश भेजा है।
संदेश में काफी तनाव की बात लिखते हुए सुरक्षित होने और चिंता न करने की बात लिखी है।
दो माह पूर्व भतीजी की शादी करके दुबई लौटे रमेश जोशी पिछले पांंच सालों से दुबई में नौकरी करते हैं।
इजराइल और इरान के बीच तनाव को देखते हुए उनके परिजन खासे चिंतित थे। सोमवार को सुबह उनका स्वजन को मैसेज आया।
दैनिक जागरण से हुई वार्ता में रमेश जोशी ने बताया कि हम लोग ठीक हैं और वर्क फ्राम होम की व्यवस्था की गई है।
यहां की सरकार की तरफ से हर संभव मदद की जा रही है और मदद का आश्वासन भी दिया जा रहा है।
उन्होंने हाई अलर्ट की बात का जिक्र करते हुए बताया कि समुद्री और हवाई मार्ग बंद किए गए हैं।
रमेश जाेशी ने अपने स्वजन से किसी भी प्रकार की चिंता न करने की बात की है। रमेश जोशी की पत्नी, बच्चे, मां और भाई गांव में ही रहते हैं।
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट के धमाकों की दून में भी गूंज, प्रीतम ने बताया कुवैत में धमाके का हाल
