अल्मोड़ा डिपो को 3.46 करोड़ का नुकसान
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को किए गए लॉकडाउन के अब तक के लॉकडाउन में 3.46 करोड़ का नुकसान हुआ है।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को किए गए लॉकडाउन के अब तक के 63 दिनों में उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो को करीब 3.46 करोड़ का नुकसान हुआ है। अल्मोड़ा से मैदानी तथा पर्वतीय क्षेत्रों के लिए कुल 51 सेवाओं का संचालन होता है। इस अवधि में इनका संचालन महज प्रवासियों को लाने तथा उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने तक ही सीमित रहा।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए उत्तराखंड में 23 मार्च से ही लॉकडाउन शुरू हो गया था। इसके तहत डिपो से संचालित होने वाली 51 सेवाओं का संचालन आमजन के लिए पूरी तरह ठप रहा। विदित हो कि लॉकडाउन में प्रतिदिन दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ व बरेली समेत राज्य के विभिन्न जिलों में डिपो की 51 सेवाओं का संचालन बंद रहा। इस अवधि में रोडवेज बसों का संचालन केवल बाहर से आने वाले प्रवासियों को लाने व उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किया गया। इसके साथ ही इन बसों का उपयोग बाहरी राज्यों के श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए भी किया गया।
........
उत्तराखंड परिवहन निगम लोगों के हितों के लिए लगातार प्रयासरत है। सार्वजनिक परिवहन का संचालन शुरू करने के संबंध में सरकार व निगम के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही बसों का संचालन नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।
-गजेंद्र सिंह कठैत, एआरएम, अल्मोड़ा डिपो